CG NAXAL BREAKING : हार्डकोर नक्सली दम्पत्ति गिरफ्तार, जवानों को बड़ी सफलता, माओवादियों में कई राज खुलने के डर से हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING: Hardcore Naxalite couple arrested, big success for jawans, fear of revealing many secrets among Maoists

राजनांदगांव। बस्तर के हार्डकोर नक्सली अशोक उर्फ बल्देव रेड्डी को मध्यप्रदेश के एटीएस ने पत्नी के संग जबलपुर में गिरफ्तार किया है। एटीएस को मंडला क्षेत्र में नक्सलियों के एक बड़े कैडर की आने की भनक लग गई थी। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर जबलपुर में घेराबंदी कर रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43 वर्ष) को पकड़ा। नक्सल दंपत्ति को पुलिस ने सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार किया।

सूत्रों का कहना है कि हार्डकोर नक्सली अशोक अपनी बीमार पत्नी का इलाज करने के लिए जबलपुर पहुंचा था। माना जा रहा है कि नक्सल दंपत्ति बस्तर से लेकर एमएमसी जोन के भीतरी जंगल से रास्ता तय कर जबलपुर पहुंचा। 62 साल के अशोक रेड्डी पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लाखो रूपए का इनाम है। अशोक प्रतिबंधित संगठन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है।

वहीं उसकी पत्नी संगठन में रहते उत्तर बस्तर में पार्टी के लिए प्रचार सामग्रियों बनाती है। पत्नी मूलत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की रहने वाली है। एसजेडसी मेंबर अशोक पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। वह काफी समय जेल में भी रहा। गढ़चिरौली और गोंदिया में सक्रिय रहते उस पर कई नामजद आपराधिक मामलें दर्ज थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related