CG NAXAL BREAKING : 2 जवान गंभीर रूप से घायल, पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NAXAL BREAKING : 2 soldiers seriously injured, tremendous encounter between police and Naxalites

बीजापुर। नक्सली मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए। ये मुठभेड़ रात करीब 8 बजे हुई है। घटना बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार एवं हीरौली के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक माओवादियों की मौजूदगी और आईडी लगाने की सूचना पर पुलिस बल को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। इस ऑपरेशन में पुसनार कैंप से डीआरजी और कोबरा बल को रवाना किया गया था। इसी दौरान रात करीब 8:00 बजे माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गयी।

इसमें कोबरा बल के दो जवानों घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस आसपास के क्षेत्रों में घायल हुए हैं। उनमें कोबरा बटालियन के जवान और कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related