BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!
BREAKING NEWS: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है.
ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है. IRGC ने एक जहाज पर चेतावनी गोली चलाई, जो बिना अनुमति के रूट से गुजरने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद हार्मुज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया.
अमेरिका ने रविवार को एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले किए हैं. यह हाल के दिनों में ईरान पर किए गए हमलों का तीसरा दौर है.
अमेरिका के मुताबिक़ पहले ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहे एक जहाज़ पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की ओर से जवाबी हमले हुए.
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, जिस जहाज़ पर हमला किया गया, उसने अपने सिस्टम बंद कर दिए थे और तय रास्ते से हट गया था. इसके बाद उस पर हमला किया गया.
दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने इस हफ़्ते ईरान पर तीसरे दौर के हमले किए हैं. सेंटकॉम का कहना है कि आईआरजीसी ने साइप्रस के झंडे वाले एक जहाज़ पर हमला किया था.
सेंटकॉम ने कहा कि इंजन वाले हिस्से को भारी नुक़सान पहुंचने की वजह से जहाज़ अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका. उसके मुताबिक़, जहाज़ पर मौजूद चालक दल का एक सदस्य लापता है.
सेंटकॉम ने एक्स पर जारी बयान में कहा, “कारोबारी जहाज़ों पर पहले हुए हमलों के बाद जवाबदेही तय किए जाने के बाद भी ईरान को समझौते का पालन करने का एक और मौक़ा दिया गया था, लेकिन वह फिर नाकाम रहा.”
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी यह बयान साझा किया. उन्होंने लिखा, “ईरान ने ग़लत फ़ैसला लिया. अब उसे इसकी क़ीमत चुकानी होगी.”
इससे पहले इसी हफ़्ते तीन कारोबारी तेल टैंकरों पर हमले हुए थे. इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला शुरू हो गया.
