CANADA SHOOTING NEWS: डांस फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CANADA SHOOTING NEWS: Indiscriminate firing during dance festival; 2 dead!

 

CANADA SHOOTING NEWS: कनाडा के टोरंटो में दुकानों और रेस्तरां से भरे एक व्यस्त इलाके में शनिवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई.

इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना उस क्षेत्र में हुई जहां साल्सा नृत्य उत्सव आयोजित किया जा रहा था.

इस घटना के बाद टोरंटो पुलिस ने देर ना करते हुए घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया और हमलावर की तलाश के साथ ही जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. हालांकि, लोगों से अपील की गई है कि वे इस इलाक़े से दूर रहें. पुलिस की बड़ी मौजूदगी अभी भी वहां बनी रहेगी.

पुलिस के मुताबिक़, गोलीबारी के संदिग्ध हमलावर या हमलावरों को अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है.

ओंटारियो की सरकार के प्रमुख डग फ़ोर्ड ने साल्सा उत्सव में हुई इस हिंसा की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस घटना में दो लोगों की जान गई और कई अन्य घायल हुए हैं.

डग फ़ोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में लिखा, “दोषी को पकड़ा जाना चाहिए, उसे क़ानून के अनुसार सज़ा मिलनी चाहिए.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRAIN DERAILMENT: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी! 

CG Train Derailment: Goods train derails again!     CG TRAIN DERAILMENT:...

BREAKING NEWS: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद! 

BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!       BREAKING NEWS: ईरान के...