RAHUL GANDHI STATEMENT: ‘Now girls will speak, the country will listen!’
RAHUL GANDHI STATEMENT: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कहा है कि पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लड़कियाँ बोलेंगी और पूरा देश सुनेगा।
राहुल गांधी ने एक्स पर जानकारी दी और कहा कि देश के युवाओं, खासकर छात्राओं ने जिस साहस के साथ अन्याय का सामना किया है, वह सराहनीय है।
राहुल गांधी ने लिखा, ‘मुझे हर एक युवा पर गर्व है। खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें बीजेपी के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी।’
