CG MURDER CASE : अजय ने हाथ पकड़ा, नारायण ने गला दबाया, सिर्फ इसलिये खोद डाली GIRLFRIEND की कब्र, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ajay held his hand, Narayan strangled, just because he dug GIRLFRIEND’s grave, this is how it was revealed

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर मार डाला। युवती की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी और के साथ शादी करते नहीं देख सकती थी। इसके लिए उसने लड़की के घर वालों को अपने व युवक के रिश्ते की जानकारी दी थी। जिसके चलते युवक की शादी टूट गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुढ़नपुर निवासी सहोद्रा का उसी के गांव के युवक अजय सिंह कंवर के साथ करीब 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। सामाजिक कारणों से दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इस बीच अजय की शादी किसी और लड़की से तय हो गई। यह बात सहोद्रा को पता चली तो उसे नागवार गुजरा। उसने लड़की वालों को कॉल किया और अपने व अजय के रिश्ते की जानकारी उनको दे दी। इसके चलते अजय की शादी टूट गई।

बदला लेने के लिए दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश –

शादी टूटने से नाराज अजय ने बदला लेने के लिए दोस्त नारायण मैत्री के साथ मिलकर सहोद्रा की हत्या की साजिश रची। अजय ने सहोद्रा को करीब 15 दिन पहले मिलने के लिए बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर कलमीभाठा‎ जाम खार जंगल के पास कब्र खोदकर दफना दिया। अजय ने हत्या से करीब 15 दिन पहले ही कब्र भी खोद दी थी।

अजय ने हाथ पकड़ा, नारायण ने गला दबाया –

पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय सिंह ने बताया कि उसने सहोद्रा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वहां युवती पहुंची तो दोनों के‎ बीच शादी तोड़ने की बात को लेकर‎ विवाद हुआ। इसी दौरान अजय ने उसका हाथ पकड़ लिया और नारायण मैत्री ने सहोद्रा का गला दबा दिया। इसके बाद दोनों ने पहले से खोदे गए गड्ढे में शव को डालकर ऊपर से पाट दिया। फिर दोनों आरोपी घर लौट गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

गोदना में लिखा था एसए‎ इसी से पहचाना पिता ने‎ –

सहोद्रा के गायब होने पर उसके भाई संतोष कुमार कंवर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी बहन सहोद्रा 13 अप्रैल की रात करीब 8-9 बजे के बीच घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। नगरदा थाना प्रभारी सीपी कंवर ने‎ बताया कि गांव वालों से पूछताछ के दौरान दोनों के प्रेम संबंधों का पता चला था। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल ली है। शव को जब बाहर‎ निकाला तो उसकी शिनाख्ती युवती‎ के पिता से कराई गई। युवती के हाथ में गोदना से‎ लिखे अंग्रेजी के शब्दों से‎ पहचान की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कोटवारों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका

CHHATTISGARH : High Court gives big blow to Kotwars बिलासपुर....

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी …

CHHATTISGARH : Assistant teacher recruitment notification released in Chhattisgarh... रायपुर।...