CG MONSOON UPDATE : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, बस्तर में अटका, बाकी जिलों में उमस और गर्मी से लोग बेहाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MONSOON UPDATE : Monsoon slows down in Chhattisgarh, stuck in Bastar, people in other districts are suffering from humidity and heat

रायपुर, 8 जून 2025। CG MONSOON UPDATE छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी पड़ गई है, जिससे बीते छह दिनों से कई जिलों में न बारिश हुई है और न ही बादल छाए। खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। दिन का तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

बस्तर में अटका मानसून, आगे नहीं बढ़ पा रहा –

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून को आगे बढ़ाने वाले दोनों प्रमुख सिस्टम—बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ सका। इसका परिणाम यह हुआ है कि पूरे मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब तक मानसून नहीं पहुंच पाया है।

रायपुर समेत कई जिलों को अभी और करना होगा इंतजार –

CG MONSOON UPDATE मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर जैसे शहरों को पहली मानसूनी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना होगा। वहीं बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मध्य छत्तीसगढ़ में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी –

8 से 10 जून तक रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि बस्तर के नानगुर में शनिवार को 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, लेकिन बाकी हिस्सों में बारिश लगभग थम सी गई है।

बारिश की रफ्तार गिरी, पिछले हफ्ते आंकड़े चिंताजनक –

मानसून की धीमी चाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि:

28 मई को 74 स्थानों पर बारिश हुई थी।

29 मई को घटकर 27 स्थान रह गई।

3 जून को सिर्फ एक जगह बारिश हुई।

4 और 5 जून को कहीं भी बारिश नहीं हुई।

22 से 28 मई के बीच 53.51 मिमी बारिश दर्ज –

CG MONSOON UPDATE 22 से 28 मई के बीच छत्तीसगढ़ में औसतन 53.51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि पूरे मानसून सीजन में 1200 मिमी औसत बारिश होती है। पिछले साल यह आंकड़ा 1276.3 मिमी रहा था।

मई में 360% ज्यादा बारिश, अब सिस्टम कमजोर –

मई के महीने में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कारण बने मजबूत सिस्टम से इस बार छत्तीसगढ़ में 360% ज्यादा बारिश हुई, लेकिन अब ये सिस्टम कमजोर पड़ चुके हैं।

मानसून की अवधि बढ़ने की संभावना –

CG MONSOON UPDATE इस बार मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जबकि सामान्यतः यह 1 जून को पहुंचता है। अगर 15 अक्टूबर तक मानसून बना रहता है, तो यह 145 दिनों तक सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगर ‘मानसून ब्रेक’ की स्थिति नहीं बनी, तो जल्दी आने का फायदा छत्तीसगढ़ को मिल सकता है।

बिजली-गरज और तेज हवाओं के दौरान रखें ये सावधानियां –

तेज गड़गड़ाहट सुनते ही पक्के मकान या सुरक्षित आश्रय में जाएं।

पेड़ों के नीचे खड़े न रहें।

बिजली के तारों से दूर रहें।

मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न करें।

खुले मैदान में हों तो उकड़ू बैठ जाएं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related