CG LOK SABHA ELECTION : आज से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैक टू बैक जनसभा, जानिए कौन कब कहां ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LOK SABHA ELECTION: Back to back public meetings of Prime Minister, Home Minister and National President from today, know who when and where..

रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर मतदान होने के बाद दूसरे चरण के लिए मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं की तोबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं होंगी।

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारी में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। भाजपा के उच्च पदाधिकारी सभा स्थलों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को लोरमी, आरंग, भिलाई तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए मतदान होना है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ अप्रैल को बस्तर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया था। भानपुरी के छोटे आमाबाल में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने भी 14 अप्रैल को खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस और पूर्व मुख्मयमंत्री भूपेश बघेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी व अन्य ने स्वागत किया। यहां से गृहमंत्री शाह भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

उन्होंने कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई। तीसरे चरण को लेकर भी उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...