CG LIQUOR SHORTAGE: कई जिलों में शराब की किल्लत… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR SHORTAGE: Liquor shortage in several districts…

CG LIQUOR SHORTAGE: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पिछले एक सप्ताह से शराब दुकानों में पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच पा रहा है और दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

तेज गर्मी के बावजूद ग्राहक घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

सीमित स्टॉक के कारण कई लोगों को बिना शराब लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है।

नई शराब नीति लागू होने के बाद देशी मसाला शराब को प्लास्टिक की बोतलों में भेजा जा रहा है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई है।

सामान्य दिनों में हर माह लगभग 45 से 50 गाड़ियों में शराब की खपत होती थी। लेकिन वर्तमान में यह घटकर 15 से 20 गाड़ियों तक सीमित रह गई है।

इस कमी का सीधा असर बाजार में दिख रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related