RPF Recovers Bag: RPF Wins Hearts by Returning Female Passenger’s Valuables
RPF RECOVERS BAG : महिला यात्री निबेदिता पांडा (आयु 28 वर्ष), निवासी भीमसाही, पापड़ाहांडी, जिला नबरंगपुर (ओडिशा) का खोया हुआ सामान RPF पोस्ट जगदलपुर द्वारा सुरक्षित सौंप दिया गया है।
RPF की इस तत्परता और ईमानदारी की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
महिला यात्री ने आरपीएफ को सूचना दी कि ट्रेन संख्या 18107 के फ्रंट जनरल कोच में उनका हरे रंग का ट्रॉली बैग छूट गया है।
बैग में कपड़े एवं सोने के झुमके थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।
सूचना मिलते ही RPF पोस्ट जगदलपुर के एसआई बी. सुरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जे. मुरली एवं एलसीटी एस. मरांडी तत्काल मौके पर पहुंचे और तलाशी के दौरान उक्त हरे रंग का ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इसके बाद आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बैग को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।
यात्री ने RPF की त्वरित एवं ईमानदार कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया

