CG HIGH COURT JUDGES NEWS: हाई कोर्ट को मिले तीन नए जज, राष्ट्रपति की मिली  मंजूरी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG High Court Judges News: High Court gets three new judges; Presidential approval received!

 

 

CG HIGH COURT JUDGES NEWS: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।

तीनों की नियुक्ति उनके संबंधित पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम मंजूर किए गए थे। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के स्तर पर प्रक्रिया में था।

अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी होने से तीनों के हाई कोर्ट न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related