CG CRIME NEWS: शिक्षक पर छात्रा को बंधक बनाने का आरोप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Teacher kidnaps female student!

 

 

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ अपनी छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. रास्ते में उसे स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा  ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने से   अपने घर ले गए. छात्रा दोपहर करीब 3 बजे तक शिक्षक के घर पर रही.

छात्रा लगातार घर जाने की बात कहती रही, जिसके बाद शिक्षक ने उसे जाने दिया और आधे रास्ते तक छोड़ा.

घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.परिजनों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों, छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related