CG CRIME NEWS: वकील पर चाकू से हमला, हालत गंभीर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Lawyer Attacked with Knife; Condition Critical!

CG CRIME NEWS : राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। राजातालाब स्थित नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर शुक्रवार देर रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ है।

उन्हें तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

रमीज खान ने इलाके में कुछ युवकों को सड़क किनारे शराब पीने से मना किया था।

इसी बात से नाराज आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। युवकों ने अधिवक्ता के शरीर के चार अलग-अलग हिस्सों पर वार किए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

घटना से नाराज अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। देर रात बड़ी संख्या में वकील सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया।

वकीलों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related