CG CRIME: थप्पड़ के बदले मौत… मामूली विवाद के चलते ग्रामीण ने युवक का रेता गला, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने ग्रामीण को मामूली विवाद पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे ग्रामीण ने आक्रोश में आकर गैंती से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पतरापाली में रहने वाला बुधुराम उरांव का बेटा दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव 30 साल सोमवार की शाम को घर से निकला और रात भर वापस नहीं आया। सुबह दिलेश्वर के साथी राजू शर्मा व परमेश्वर सतनामी उसके घर पहुंचे और उसके पिता को जानकारी दिए कि तीनों रात में करीब 11 बजे पतरापाली तालाब के पास शराब का सेवन करने के बाद पतरापाली तिराहा के पास बैठे थे। तभी देर रात सायकिल पर सवार होकर गांव का राम उरांव घर जा रहा था। जिसे दिलेश्वर ने नशे के हाल में रोका, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ऐसे में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित होकर राम उरांव घर चला गया। अपने साथ गैंती लेकर वापस पहुंचकर गैंती से दिलेश्वर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे खून से लथपथ हालत में दिलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राम उरांव उसके साथियों को भी मारने की बात कहकर उनकी ओर आगे बढ़ा तो दोनों डर कर भाग गए। सुबह दिलेश्वर का पिता बुधुराम घटना स्थल पर पहुंचा तो दिलेश्वर का शव वहां पड़ा था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना

कोतरारोड थाना में दी। जहां पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि राम उरांव घटना को अंजाम देकर अपने रिस्तेदार लक्ष्मी के यहां पहुंचा और घटना के संबंध में बताया, तो लक्ष्मी ने गैंती को छिपा दिया। मामले में जब पुलिस ने पुछताछ की तो उसका भी नाम सामने आया। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कर्रवाई कर रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related