CG CORONA UPDATE : 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CORONA UPDATE: 27 new Corona positive patients identified..

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को नौ जिलों में कोरोना के 27 मरीज मिले। सबसे ज्यादा रायगढ़ में 9 मरीज मिले हैं। दुर्ग में 5 और रायपुर में 4 केस सामने आए हैं। इसके अलावा कोरिया, बस्तर, बेमेतरा, बालोद और कोरिया टिकट में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ छत्‍तीसगढ़ में कुल एक्टिव केस की संख्‍या 107 हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 4642 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। आंकड़ों के अनुसार रायगढ़ में सबसे ज्‍यादा नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ रायगढ़ में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 39 हो गई है। इसके बाद रायपुर और दुर्ग जिले में 20-20 संक्रमित मरीज मिले हैं।

इधर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्‍य है। ज्‍यादातर मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम लगातार मरीजों की मानिटरिंग कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...