CG CONGRESS PROTEST : महिला कांग्रेस के साथ पुलिसकर्मियों की हुई जमकर धक्का-मुक्की, कुछ ऐसा रहा आज प्रदर्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS PROTEST: There was a fierce scuffle between the policemen and Mahila Congress, today’s protest was like this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस रेप और महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतरीं। ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए निकली थीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की हो गई।

इससे पहले रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद राजीव चौक से सीएम हाउस की ओर बढ़ रह थीं। लेकिन फोर्स ने उन्हें रोक लिया। महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन समाप्त कर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप दिया है।

सीमेंट के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस अब जल्द ही सड़क पर नजर आएगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दामों की बढ़ोतरी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सभी जिले में 11 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस करने को कहा है।

इसके बाद 12 सितंबर को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दामों की बढ़ोतरी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी इस पर सवाल खड़े करते हुए सरकार को घेरा था। इससे पहले कांग्रेस ने 3 सितंबर को मौन प्रदर्शन किया था।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दे दी है। आज ज्यादातर मेडिकल दुकानें में नशे की दवाइयां बिक रही हैं, जिससे अपराध हो रहे हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए। यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।

पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इसे कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया और आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उनमें जमकर धक्कामुक्की हुई।

कांग्रेस नेताओं पर FIR को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि बीजेपी के लोग हम पर फर्जी FIR करके डराना चाहते हैं। लेकिन हम लोग न डरने वाले नहीं हैं और न ही दबने वाले हैं। जितना डरोगे, उतना ही डराएंगे। एक बात तो सभी जानते हैं, यदि गली में कुत्ता भौंकने लगता है और आप आप डरे तो आपको पक्का दौड़ाएगा।

यदि आप डरने के बजाए अड़ के खड़े हो गए और पत्थर पकड़कर खड़े हो गए तो वो उल्टा होकर भाग जाएगा। याद रखें हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना है, लेकिन इनसे डरना नहीं है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी की स्थिति बेहद खराब।

महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, इस मुद्दे को लेकर फुलोदेवी नेताम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। आज महिलाओं के साथ अनाचार की घटना हो रही है। दुर्भाग्यजनक बात यह है कि सरकार बलात्कारियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related