CG Congress: Husband of Congress MLA Vidyavati Sidar passes away; wave of grief in the constituency!
CG CONGRESS: लैलूंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का कल देर रात राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया.
कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार आज कुंजेमुरा गांव में किया जाएगा. कुंजबिहारी सिदार के निधन के बाद पूरे सियासी गलियारे में शोक की लहर है.
बता दें कि कुंजबिहारी सिदार के पिता प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं. कुंजबिहारी सिदार के बेटे का नाम अभिषेक सिदार और पुत्री का नाम प्रेरणा सिदार है.
वहीं, विद्यावती सिदार जनपद सदस्य रही हैं. साथ ही जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं. राजनैतिक पृष्ठभूमि के अलावा वे खुद भी लंबे समय से सक्रिय हैं.
