CG CONGRESS BREAKING : क्या है कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया ? डिप्टी सीएम ने बताया इन मामलों में होना होगा परफेक्ट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS BREAKING: What is the selection process of Congress candidates? Deputy CM told that it will have to be perfect in these matters ..

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया पर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक से पांच सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस को देंगे. 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे. 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी. जिला कांग्रेस कमेटी आंकलन करने के बाद अधिकतम तीन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज सकती है.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस भवन में शनिवार को पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई. इसमें विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. वेणुगोपाल ने चुनाव के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की.

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सभी पर्यवेक्षक भी थे, और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य थे. सभी समिति के सदस्य भी मौजूद रहे. टिकट वितरण की प्रक्रिया की लेकर बताया कि सभी सीनियर्स को जानकारी दी गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related