CG CONGRESS BREAKING : अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को करना पड़ा प्रत्याशी बदलाव, उम्र बनी अड़चन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS BREAKING: Congress had to change its candidate for the post of President, age became an obstacle.

अंतागढ़। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने देर रात अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की, लेकिन उसमें हुई एक बड़ी गलती ने पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया।

अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस द्वारा पहले घोषित किए गए प्रत्याशी सूर्यश नेताम (गुड्डा) को अपनी उम्र के कारण मैदान से हटना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष अनिवार्य है, जबकि सूर्यश की उम्र केवल 24 साल और 10 महीने है।

इस चूक को समय पर पहचानते हुए कांग्रेस ने सूर्यश के स्थान पर उनकी माता कुंती नेताम को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

समय पर सुधारी गलती –

अगर यह गलती समय पर नहीं पकड़ी जाती, तो सूर्यश नेताम का नामांकन रद्द हो सकता था। कांग्रेस की इस बड़ी चूक से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।

भाजपा ने साधा निशाना –

भाजपा ने कांग्रेस पर इस चूक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी की लापरवाही और तैयारी की कमी को दर्शाता है। वहीं कांग्रेस ने इस बदलाव को समय पर सही निर्णय करार दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related