CG BREAKING : कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने की खबरों के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: TS Singhdev’s big statement amid news of Kamal Nath joining BJP

रायपुर। एमपी के पूर्व CM कमलनाथ की पार्टी छोड़ने की अटकलों पर पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, कि किसी के जाने से फर्क तो जरुर पड़ेगा। संयोग से कमलनाथ से कल ही मेरी बात हुई है। कमलनाथ पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा झटका लगने जा रहा है। कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमल नाथ और नकुलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले हैं। खबर सामने आई है कि कमलनाथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

दिल्ली पहुंचने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ से मीडिया से पूछा गया कि क्या आप भाजपा में शामिल होने वाले हैं? तो उन्होंने मीडिया का जवाब देते हुए कहा कि “आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं? अगर ऐसा कुछ हुआ तो मैं सबसे पहले आप लोगों को ही बताउंगा।

कमलनाथ के इस बयान से साफ है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को इंकार नहीं किया है। बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। लेकिन सियासी तस्वीर कुछ और बयां कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related