CG BREAKING: The accused did not get relief in the coal scam and betting app case.
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद रजनीकांत तिवारी और मनीष उपाध्याय को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। एसीबी ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट ने दोनों की न्यायिक रिमांड 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
बता दे कि कोयला घोटाला मामले में रजनीकांत तिवारी और मनीष उपाध्याय रायपुर जेल में बंद है। कल न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद इन्हें एसीबी ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों की न्यायिक रिमांड को एक बार फिर 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
वहीं महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद सहदेव सिंह यादव, ज्योति भास्कर, विश्वजीत राय और अतुल सिंह को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कल न्यायिक निर्माण खत्म होने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने इन सभी को 7 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
