CG BREAKING : पीएम मोदी के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पलटवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Home Minister Tamradhwaj Sahu’s counterattack on PM Modi’s statement

रायपुर. छत्तीसगढ़, राजस्थान में अपराध को लेकर चल रहे स्पर्धा वाले पीएम मोदी के बयान पर गृहमंत्री ताम्रध्वज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी छत्तीसगढ़ आते हैं झूठ परोसकर जाते हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस शासित राज्य है, इसलिए वे कुछ भी अनर्गल दुष्प्रचार करते हैं.

मंत्री साहू ने कहा, छत्तीसगढ़ में लॉयन ऑर्डर की स्थिति सही है. यहां अपराध पर पूरी तरह से काबू पाया गया है. क्राइम रिकवरी रेट हमारा 99% है. यहां की जनता संतुष्ट है. यहां किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा वाली बात नहीं है. छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया हो, ऐसी कोई स्थिति नहीं है. पिछले 15 वर्षों में जितने क्राइम हुए हैं, उसकी तुलना में हमारी सरकार में बहुत कटौती हुई है.

ताम्रध्वज ने कहा, नक्सलियों का मामला हो या कोई भी मामला हो, हमारी पुलिस बखूबी काम कर रही है इसलिए यहां पर स्थितियां काफी अच्छी है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related