CG BREAKING : शिक्षा विभाग के लिपिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Clerk of education department committed suicide by hanging

जांजगीर-चांपा। जिले में शिक्षा विभाग के लिपिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। बताया जाता है कि लिपिक की पत्नी मायके गई हुई थी। उसी दौरान लिपिक ने कल देर शाम फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बना पीएम के लिए भिजवा जांच शुरू कर दी है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंतोरा निवासी पंचराम यादव बलौदा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ थे। कल शाम 6:00 बजे वह ऑफिस खत्म कर घर पहुँचे। उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके गई हुई थी। घर पर वह और उनकी बेटी थी। उनकी बेटी कुछ सामान लाने के लिए दुकान गई हुई थी। इसी दौरान पंचराम यादव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि लिपिक पंचराम यादव आदतन शराबी प्रवृति का था। पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवा कर पोस्टमार्टम करवा रही है और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...