CG BREAKING : बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में फ़रार आरक्षक सहदेव यादव गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Absconding constable Sahdev Yadav arrested in the much talked about Mahadev Satta App case.

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में लंबे समय से फरार बहुचर्चित आरक्षक सहदेव यादव को ईओडब्लू ने गिरफ्तार किया है। बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत उसे राजंनादंगाव के सोमनी में ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया। ईओडब्लू की टीम सहदेव यादव को लेकर राजधानी रायपुर पहुंच गई है।

इससे पहले भी ईओडब्लू ने डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दुर्ग पुलिस के सिपाही को भी हिल स्टेशन पचमढ़ी से गिरफ्तार किया गया था। सहदेव क्क भाई भीम यादव भी आरक्षक है और उसे पूर्व में ED ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि छग पुलिस के हवलदार विजय पांडेय और आरक्षक सहदेव यादव के साथ दुर्ग ट्रैफिक में पदस्थ एएसआई सहित कुछ और आरक्षक ईडी की राडार पर हैं। ईडी रिमांड के दौरान भीम से हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी महादेव आनलाईन सट्टा ऐप को लेकर हुए थे। इस आधार पर लंबे समय से फरार सहदेव यादव को ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर मिली। अब सहदेव से पूछताछ कर ईओडब्ल्यू इस मामले में सट्टे के बड़े खिलाडियों तक पहुंचेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को बड़ी राहत!

CHHATTISGARH : Big relief for two women from Uzbekistan! रायपुर....

CHHATTISGARH : 86 दिन की देरी, सरकार हारी!

CHHATTISGARH : 86 days delay, government loses! रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...