CHHATTISGARH : उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को बड़ी राहत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Big relief for two women from Uzbekistan!

रायपुर. रायपुर में महीनों से डिटेंशन सेंटर में रह रही उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की अब अपने देश वापसी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए दोनों के डिपोर्टेशन का रास्ता साफ कर दिया है।

हाईकोर्ट ने साफ कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और उज्बेकिस्तान दूतावास सभी महिलाओं को उनके देश भेजने के पक्ष में हैं। ऐसे में मामले में अब सुनवाई के लिए कुछ बचा नहीं है और डिपोर्टेशन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जानी चाहिए।

MAMTA KO JHATKA : बागी विधायक को राहत, ममता को कोर्ट का झटका!

मामला मार्च 2026 का है, जब तेलीबांधा क्षेत्र के एक निजी होटल में जांच के दौरान उज्बेकिस्तान की फेरूजा सबिरोवा और दिनोरा सफ्युतदिनोवा पकड़ी गई थीं। जांच में एक महिला का वीजा समाप्त पाया गया, जबकि दूसरी के पास वैध पासपोर्ट और वीजा नहीं था।

CHHATTISGARH : 86 दिन की देरी, सरकार हारी!

इसके बाद अप्रैल 2026 में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से वे डिटेंशन सेंटर में रह रही थीं।

सुनवाई के दौरान उज्बेकिस्तान दूतावास ने भी कोर्ट से अनुरोध किया कि दोनों महिलाओं की वतन वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए। इसके बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दे दिया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर जेल में फिलहाल उज्बेकिस्तान की इन दो महिलाओं समेत कुल 10 विदेशी नागरिक बंद हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related