CG BLACKOUT: 20 गांव एक हफ्ते से अंधेरे में डूबे, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Blackout: 20 villages plunged in darkness for a week; major negligence by the electricity department!

CG BLACKOUT: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र के करीब 20 गांव पिछले एक हफ्ते से अंधेरे में डूबे हुए हैं।

हाल ही में आई तेज आंधी और खराब मौसम ने खराब बिजली व्यवस्था की हकीकत सबके सामने लाकर रख दी है ।

तेज आंधी और खराब मौसम से बिजली के खंभे टूट गए और 33 किलोवाट की लाइन के तारों को भी नुकसान पहुंचा जिसके चलते कोरबा से आने वाली मेन लाइन सप्लाई ठप हो गई।

एक हफ्ते बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होना, काफी चिंताजनक है, जो बिजली विभाग का उदासीन रवैया दिखाता है।

पिछले सात दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। बिजली नहीं होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है।

एक बिजली अधिकारी ने बातचीत में कहा की बिजली आपूर्ति का काम जारी है। साथ ही कुछ इलाकों तक बिजली पहुंचने का भी दावा किया।

अधिकारी ने आगे कहा की बाकी इलाकों में 19 जून से काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले एक हफ्ते तक इन 20 गांव को अंधेरे में रहना पड़ सकता है।

अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली व्यवस्था सामान्य होगी और उन्हें अंधेरे और परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related