CG BREAKING : छात्राओं से अनुचित व्यवहार करने वाले 2 शिक्षक निलंबित, जांच रिपोर्ट में आरोप साबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 2 teachers suspended for misbehaving with girl students, allegations proved in investigation report

बिलासपुर। जिले के दो प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों पर कक्षा 5वीं की छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप सिद्ध होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिल्हा और तखतपुर के शिक्षकों पर गिरी गाज

पहला मामला विकासखंड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा मंगला (पासीद) का है, जहां प्रधान पाठक रामकिशोर निर्मलकर पर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे थे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय राजेंद्र नगर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है।

वहीं, दूसरा मामला विकासखंड तखतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खुड़ियाडीह का है। यहां सहायक शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे पर भी छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीईओ ने उन्हें भी निलंबित कर दिया और उनका मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतपुर निर्धारित किया गया है।

शिक्षकीय गरिमा को किया तार-तार, विभागीय जांच होगी

दोनों शिक्षकों का कृत्य शिक्षकीय गरिमा और सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन माना गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। निलंबन के दौरान नियमानुसार दोनों शिक्षकों को जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

सख्त कार्रवाई से शिक्षकों को सख्त संदेश

इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इस सख्त कार्रवाई से अन्य शिक्षकों को भी नसीहत मिलेगी कि स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता बनाए रखना अनिवार्य है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related