JAIL PRAHARI DISMISSED : सोनवानी का VIDEO वायरल, एक प्रहरी बर्खास्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JAIL PRAHARI DISMISSED : Sonwani’s video goes viral, a guard dismissed!

रायपुर। CGPSC मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे टामन सिंह सोनवानी को मेकाहारा अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी लापरवाही अब जेल प्रहरियों पर भारी पड़ी है।

अस्पताल में सोनवानी के बिना हथकड़ी परिजनों से बातचीत करते हुए वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने मामले की जांच कराई। रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात तीन प्रहरियों की भूमिका में लापरवाही पाई गई।

CG CABINET BREAKING : अग्निवीरों को 10% आरक्षण, अतिथि व्याख्याताओं के नियम भी बदले

जांच में संदीप कुमार महेश्वरी, नागेन्द्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे को जिम्मेदार माना गया। इनमें बलौदाबाजार जिला जेल के प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी को 29 सितंबर 2026 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दो अन्य प्रहरियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

मामला मेकाहारा के कार्डियोलॉजी विभाग में सोनवानी के उपचार के दौरान सामने आया। रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा संबंधी निर्देशों के बावजूद उनके परिजनों से मुलाकात और बिना हथकड़ी नजर आने को लेकर सवाल उठे थे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related