CG BIG NEWS : हाथियों का उत्पात, गर्भवती महिला की मौत, मकानों में भी तोड़फोड़ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS : Violence of elephants, death of pregnant woman, vandalism in houses too …

मुंगेली। जिले के एटीआर वनग्राम मंजूरहा के आश्रित ग्राम बिसौनी में बीती रात हाथियों के दल ने तोड़फोड़ करने लगे। जिससे गांव वालों के चिल्लाने की आवाज से कच्ची मकान में सो रहे बैगा दंपति उठ गए और हाथियों को देखने के बाद पति-पत्नी डर कर जान बचाने भाग रहे थे। इस दौरान गर्भवती महिला की साड़ी पैर में फंस गया और उक्त महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे आज सुबह एंबुलेंस की मदद से लोरमी के सामुदायिक अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था कि अचानक बिजराकछार पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि मृतिका के गर्भ में 3 माह का बच्चा भी था। इसके सांथ ही अन्य दो घायलों को लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं इसको लेकर गांव के ही बजरु बैगा ने बताया की 10 से अधिक की संख्या में हाथियों का दल गांव में आया है। जिसकी सूचना उन्हें नहीं थी कि अचानक अन्य लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ ही एक महिला की भागने से घायल हो गई थी, जिसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related