CG BREAKING : सिंहदेव का बड़ा बयान, बच्चों के सामने छलका दर्द, मैं बनना चाहता था मुख्यमंत्री ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Singhdev’s big statement, spilled pain in front of the children, I wanted to become Chief Minister..

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक कार्यक्रम में बच्चों को समझाते हुए कभी मन में दबाव नहीं लेने की बात की। इस दौरान उन्होंने स्वयं के उदाहरण देते हुए कहा कि, कोशिश करते रहना चाहिए, लेकिन कभी भी दबाव नहीं लेना चाहिए।

दरअसल, नए साल के अवसर पर अंबिकापुर जिले के उदयपुर विकासखंड के शा. उच्चतर माध्यमिक स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्कूल लाइफ में बच्चों को अच्छे नंबर के लिए दबाव रहता है। माता-पिता को बच्चों पर इतना भी दबाव नहीं बनाना चाहिए। सब बढ़िया पढ़ें, सबके नौकरी लगे यह अच्छा है। लेकिन बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिए। साथ ही बाबा ने बच्चों को मन से पढ़ाई करने कहा।

खुद का दिया उदाहरण –

स्वास्थ्य मंत्री ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि, मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री तो नहीं बनना चाहता, नहीं बन सकता उसके लिए क्यों माथापच्ची करना। उसके लिए क्यों टेंशन लेना। यहां कोशिश करेंगे, बने तो बने नहीं बने तो काहे का नींद हराम करना अपना। मुख्यमंत्री बनेंगे तो ठीक है नहीं बनेंगे तो ठीक है। कोशिश मैनें भी की। ऐसा भी नहीं की कोशिश नहीं करना। आप जो भी कर रहे हो, मन अनुरूप कोशिश करो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related