CG BIG NEWS : लड़की ने लगाया तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Girl accuses Tehsildar of exploitation by pretending to marry

दुर्ग। स्थानीय जिले में पदस्थ एक 40 वर्षीय तहसीलदार पर एक 35 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर पांच साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 376 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ममता शर्मा के अनुसार छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवती ने तहसीलदार देवेंद्र कुमार 40 वर्ष पर अनाचार करने का आरोप लगाया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भिलाई पोस्टिंग के दौरान तहसीलदार का युवती से संपर्क हुआ था। वह उस समय लिमतरा में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ थी और तहसीलदार लिमतरा में ही पोस्टेड थे। इसके बाद दोनों के बीच पिछले पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

आरोप है कि तहसीलदार युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल से शारीरिक शोषण करता रहा। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इस पर पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। बता दें कि वर्तमान में तहसीलदार कोंटा में पदस्थ है। वहीं पीड़िता सरकारी विभाग में ही पदस्थ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related