CG BIG NEWS : कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का जवाब, ईडी रेड का संबध कांग्रेस के अधिवेशन ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: BJP’s reply on Congress’s allegations, ED Raid’s relation to Congress session ..

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जवाब दिया है। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ईडी रेड का संबध कांग्रेस के अधिवेशन और भाजपा से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस पहले कह रही थी कि सरकार को अस्थिर किया जा रहा है। लेकिन ईडी की यह छापेमारी पूर्व में हुई कार्रवाई में मिले साक्ष्य के आधार पर हुई है। क्या सरकार वह चार्जशीट झुठला सकती है। जमानत निरस्त हो रहे है इसका मतलब है कार्रवाई सही है।

उन्‍होंने कहा, छत्तीसगढ़ के गरीबों की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, लेकिन प्रदेश के मुखिया लुटेरों के साथ खड़े हैं। यह प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय है अत्याचार है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर ऊपर से नीचे तक लूट हुई है। भाजपा द्वारा कही जाने वाली बातें प्रमाणित हो रही है। ईडी की कार्रवाई में नगद, सोना, डायमंड, संपत्ति सब कुछ मिल रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस भ्रष्टाचारियों के साथ क्यों खड़ी है?

पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भी छत्‍तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना है। उन्‍होंने कहा कि ईडी और सीडी से छत्तीसगढ़ की चर्चा हो रही है। उन्‍होंने कहा, कोयला घोटाला करोगे तो ईडी नहीं आयेगा तो क्या भारत रत्न के लिए प्रस्ताव आएगा। रमन सिंह ने प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते हुए कहा, महिला को पीटते हुए, बाल पकड़कर ले जा रहे हैं ये कानून है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related