CG ASSEMBY WINTER SESSION : विधानसभा में किसान न्याय योजना का मुद्दा गरमाया, रकबा कटौती पर सदन में तीखी बहस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ASSEMBY WINTER SESSION: The issue of Kisan Nyay Yojana heated up in the Assembly, heated debate in the House on area reduction

रायपुर। कांग्रेस सरकार की राजीव गांधी किसान न्‍याय योजना में 2020-21 की तुलना में 2021-22 में किसानों को भुगतान कम किया गया था। बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने विधानसभा में आज इसको लेकर सवाल किया था। उन्‍होंने पूछा कि सामान्‍यत: किसी भी योजना में राशि बढ़ती है, लेकिन यहां घट कैसे गई।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि वर्ष 2020-21 में राजीव गांधी न्‍याय योजना के लिए 5627.89 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था। 2021-22 में 5552.45 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इस दौरान मंत्री नेताम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वालों ने केवल किसानों के हितैषी बनने का ढोंग किया और किसानों को छला। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने सालभर में किसानों को 17 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

विधायक साहू ने अपना सवाल दोहरा कि 73 करोड़ 95 लाख रुपये कम कैसे हो गया। इस पर मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के रकबा में कटौती की थी, मेढ़ का रकबा घटा दिया था। इस पर सदन में शोरशराबा शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक संगीता सिन्‍हा ने सवाल किया अपने आप यह बताएं कि वादें के अनुसार 3100 रुपये एक मुश्‍त कब देंगे। आज ही सदन में इसकी घोषणा कीजिए। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझोंक चलती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related