CG Accident: दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा…बस्तर ओलंपिक में जा रहे बच्चों की गाड़ी पलटी, दर्जनभर घायल 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Accident: दंतेवाड़ा। बस्तर ओलंपिक में शामिल होने जा रहे मासूम बच्चों से भरी एक मालवाहक गाड़ी धुरली से भांसी के बीच हादसे का शिकार हो गई । हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हुए हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है ।

 

जानकारी के अनुसार, कन्या व बालक आश्रम के लगभग 25 बच्चे खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में एक मालवाहक वाहन से उन्होंने लिफ्ट ली थी। चालक ने पहले मना किया था, लेकिन मानवता के नाते बच्चों को बैठा लिया। कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है । बताया जा रहा है कि ओलंपिक आयोजन में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन बच्चों के सुरक्षित परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, जबकि वाहनों के ईंधन पर लाखों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related