CG ACCIDENT BREAKING : तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ड्राइवर की मौत, 4 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT BREAKING: Horrific road accident in Tara Valley, pickup driver killed, 4 injured

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित मोरगा थाना क्षेत्र के तारा घाटी में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पिकअप वाहन और डीजल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

बड़ी दुर्घटना से टला खतरा –

हादसे के दौरान डीजल टैंक में बड़ी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। बावजूद इसके गाड़ियों में आग नहीं लगी, जिससे बड़ी आगजनी की संभावना टल गई। यह राहत की बात रही, वरना दुर्घटना और भयावह हो सकती थी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा –

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन की सतर्कता –

इस हादसे ने तारा घाटी में वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों की सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद क्षेत्र में वाहनों की जांच और सड़क सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG MONSOON EFFECT:  22 करोड़ के ओवरब्रिज की खुली पोल! 

CG Monsoon Effect: Flaws exposed in ₹22-crore overbridge!   CG MONSOON...

RAIPUR NAGAR NIGAM : 3000 करोड़, फिर भी टपकी छत!

RAIPUR NAGAR NIGAM : 3000 crores, yet the roof...

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...