CG MONSOON EFFECT:  22 करोड़ के ओवरब्रिज की खुली पोल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Monsoon Effect: Flaws exposed in ₹22-crore overbridge!

 

CG MONSOON EFFECT:  राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 20 से 22 करोड़ की लागत से आलीवारा और बरगा रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क धंसने और लंबी-लंबी दरारें पड़ने से लोगों में नाराजगी है।

महज पखवाड़े भर पहले लोकार्पित इन पुलों की हालत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारिश के बाद सुबह इन पुलों पर बरगा स्थित ओवरब्रिज पर 60 से 70 फीट लंबी दरारें पड़ गई।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बरसात में ही यह स्थिति है तो आने वाले समय में क्या होगा? आक्रोशित लोगों ने निर्माण एजेंसी के साथ संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

इस मामले में रेलवे इंजीनियर का कहना है कि दरार के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। खतरे की कोई बात नहीं है।

पहली बारिश में थोड़ा बहुत सेटलमेंट होता है वो माइनर ही है फिर भी टेक्निकल टीम और उच्च अधिकारी मामले की जांच करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...