CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting!

विकास सामनानी, ब्यूरो चीफ, बिलासपुर

कोरबा। कोरबा के गेवरा क्षेत्र में SECL की ब्लास्टिंग अब ग्रामीणों के लिए डर की वजह बन गई है। नराईबोध गांव के लोगों का आरोप है कि खदान में हो रही तेज ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें पड़ रही हैं और बड़े-बड़े पत्थर उड़कर सीधे घरों पर गिर रहे हैं।

हाल ही में एक घर की एस्बेस्टस छत तोड़कर बड़ा पत्थर कमरे के अंदर जा गिरा। उस वक्त परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों का दावा है कि अगले दिन छत की मरम्मत के दौरान भी फिर पत्थर गिरने की घटना हुई।

CHHATTISGARH: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन. 

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद SECL अधिकारियों ने सिर्फ टूटी हुई शीट बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके साथ ही विस्थापन, मुआवजा और रोजगार जैसे पुराने मुद्दे भी अब तक अधूरे पड़े हैं।

नराईबोध के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ब्लास्टिंग से सुरक्षा, पुनर्वास, रोजगार और मुआवजे की मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो वे SECL गेवरा मुख्यालय का महाघेराव करेंगे।

हालांकि, ग्रामीणों के इन आरोपों पर फिलहाल SECL प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related