CG BREAKING : 35 लाख की संपत्ति जब्त, महिला नशा तस्कर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

CG BREAKING: Property worth Rs 35 lakh seized, police takes major action against female drug smuggler

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला नशा तस्कर गिन्नी जांगड़े उर्फ गोदावरी की 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68F के तहत की गई। पुलिस ने गिन्नी के पूरे नेटवर्क को तोड़ते हुए उसकी अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

अवैध कारोबार का खुलासा, बड़ी सप्लाई चेन ध्वस्त –

एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर को सृष्टि कुर्रे नामक महिला को 150 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह गिन्नी जांगड़े के साथ मिलकर यह कारोबार कर रही थी। गिन्नी ने रायपुर स्थित राजधानी मेडिकल और रवि इंटरप्राइजेज से नशीली दवाएं खरीदकर बिलासपुर में सप्लाई करना स्वीकार किया। इस मामले में रवि इंटरप्राइजेज के संचालक रवि मरकाम को भी गिरफ्तार किया गया।

एक करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, संपत्तियां जब्त –

पिछले एक साल में गिन्नी जांगड़े के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन पाया गया, जिसका कोई वैध स्रोत नहीं मिला। आयकर विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि यह राशि अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई थी।

जब्त संपत्तियां –

श्यामा रेसिडेंसी: 12 लाख रुपये का फ्लैट।
सकरी हाफा रोड: 20 लाख रुपये की जमीन।
बीमा पॉलिसी: 2 लाख रुपये की।

मुंबई कोर्ट में होगी सुनवाई –

संपत्तियों की जब्ती रिपोर्ट स्पेशल कोर्ट मुंबई भेजी गई है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी एनडीपीएस मामलों में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध संपत्ति के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख –

इस कार्रवाई से बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध कमाई के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की संपत्तियों की जांच भी की जा रही है।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related