CG ACCIDENT: यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में कई लोग घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT: बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं. मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया. दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए.

सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया. दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...