RAIPUR NEWS: थाने में घुसकर पुलिसकर्मी से मारपीट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: रायपुर। भीड़ ने गंज थाने के भीतर घुसकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबरों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने का दावा कर रही है, लेकिन 10 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होना रायपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. घटना 22 दिसंबर की शाम की है.

फाफाडीह ट्रैफिक थाने की टीम क्रेन लेकर रेलवे स्टेशन इलाके में गश्त पर थी. शाम करीब 5:30 बजे स्टेशन के मुख्य द्वार और एटीएम बूथ के पास अवैध रूप से खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी. जब आरक्षक मोतीलाल लहरे और उनकी टीम ने इन वाहनों को क्रेन से उठाना शुरू किया, तब 10-15 युवकों की भीड़ वहां पहुंच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने कार्रवाई का विरोध करते हुए आरक्षक मोतीलाल लहरे के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी. उस वक्त आरपीएफ के जवानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस जब्त वाहनों को लेकर गंज थाना परिसर पहुंची.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related