CBSE Exams Breaking : 2026 से साल में दो बार होंगी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CBSE Exams Breaking : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगले वर्ष 2026 से साल में दो बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। ड्राफ्ट को सीबीएसई ने मंजूरी दे दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला चरण चरण फरवरी-मार्च में में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण मई 2026 में आयोजित किया जाएगा।

सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए नए नियमों को मंजूरी दे दी है। नए नियमों के अनुसार, वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

परीक्षा का पहला-दूसरा चरण कब होगा?

 

 

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 5 से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा।

 

दोनों परीक्षाएं सिलेबस पर आधारित होंगी

 

 

बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि दोनों परीक्षाएं पूरी तरह सिलेबस के अनुसार आयोजित की जाएंगी और उम्मीदवारों को दोनों चरणों में एक ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। आवेदन दाखिल करने के समय दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क बढ़ाया जाएगा।

 

सप्लीमेंट्री परीक्षा का रोल

अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं का पहला और दूसरा चरण सप्लीमेंट्री परीक्षा के रूप में भी काम करेगा और किसी भी परिस्थिति में कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार लिया गया निर्णय

 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में सिफारिश की गई थी कि बोर्ड परीक्षा के ‘रिस्क’ को खत्म करने के लिए सभी छात्रों को अधिकतम दो अवसरों पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related