BUNTY BABLI SCAM: जीजा-साली की जोड़ी ने मचाया कोहराम, फार्महाउस से पुलिस ने उठाया! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bunty Babli Scam: Brother-in-Law and Sister-in-Law Duo Wreaks Havoc—Police Pick Them Up from Farmhouse!

BUNTY BABLI SCAM: गुजरात के वलसाड जिले में पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

यह गिरोह फॉर्च्यूनर जैसी महंगी कार में घूमकर पॉश इलाकों के आलीशान बंगलों को निशाना बनाता था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह के दो मुख्य आरोपी साली-जीजा हैं, जो खुद भी एक शानदार फार्महाउस में रहते थे.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने काफी संपत्ति बना रखी थी और लग्जरी जिंदगी जी रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से राडो की घड़ी भी बरामद की है।

वापी में हुई करोड़ों के जेवरात की चोरी के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस पूरे गैंग का खुलासा किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

चोरी वापी गुंजन विस्तार के ऑफिसर्स बंगले में हुई थी, जहां अज्ञात चोरों ने घर के रसोई किचन का दरवाजा तोड़कर कुल 1 लाख 62 हजार रुपये के जेवरात की चोरी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान राजू दुयोधन कालमेध (50 वर्ष) और सोनिया श्रीराम पाटील (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने करीब 20 दिन पहले रात के समय वापी के गूंजन इलाके में चोरी करने की बात कबूल कर ली है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...