BREAKING NEWS : यूक्रेन में फंसे भारतीयों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु, सीएम बघेल ने भी दिल्ली में तैनात किया अफसर

Date:

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया (Air India) का विशेष विमान AI788 मंगलवार सुबह 7.40 बजे रवाना हो चुका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का यह विमान रात 10 बजे यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंचेगा। इसके अलावा भारत की ओर से फरवरी में दो और उड़ानों का संचालन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर गणेश मिश्र को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गणेश मिश्र नोडल अधिकारी के तौर पर दिल्ली में तैनात किए गए हैं।बता दें कि यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के कदम से युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर भारत (India) ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक विशेष विमान यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए रवाना किया गया है।

विशेष उड़ाने निर्धारित की गई

एयर इंडिया का ये विमान भारतीय छात्रों को लेकर आज रात ही स्वदेश लौटेगा। विदेश मंत्रालय के सहयोग से एयर इंडिया के अलावा अन्य देशों की उड़ानों से भी भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ाने निर्धारित की गई हैं।

20 हजार से ज्यादा लोग

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

दो और उड़ाने प्रस्तावित

बता दें कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने गाइडलाइन्स जारी कर यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीय छात्रों और उन भारतीय नागरिकों को, जिनका वहां रहना जरूरी नहीं है, उन्हें पूर्वी यूरोपीय देश को अस्थायी रूप से छोड़ने की सलाह दी थी। दो दिन पहले ही भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी को कीव और दिल्ली के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related