ब्रेकिंग न्यूज़ :मन की बात का “110वां एपिसोड”जल् जीवन मिशन को आगे बढ़ा रही महिलाएं…पीएम मोदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का इस बार 110वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और उनके सशक्तिकरण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास और उन्नति में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार भी तमाम योजनाओं की मदद से महिलाओं को सशक्त बना रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ड्रोन दीदी योजना की एक लाभार्थी महिला से भी बात की।
हर क्षेत्र में महिलाएं आगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन बाद 8 मार्च को हम ‘महिला दिवस’ मनाएंगे। ये विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी-शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि देश की महिलाएं ड्रोन उड़ाएंगी, लेकिन अब यह संभव है। आज देश में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां नारी शक्ति पीछे हो। पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। आज अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें-बेटियां जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।
सरकार के प्रयासों से बढ़ी बाघों की संख्या
पीएम ने इस दौरान कहा कि 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व वन्य जीव दिवस की थीम में डिजिटल नवाचार को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

  पत्रकार दीपक तिवारी चर्चा एक ऐसे शख्स की, जो इन...