BREAKING: विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फूड इंस्पेक्टर को मिली आजीवन कारावास की सजा 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: रायपुर। जिला पंचायत सदस्य के साथ विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ओयो लॉज में बंधक बनाकर फिर से दुष्कर्म व मारपीट करने के मामले में फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को रायपुर की विशेष अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत में 3 नवंबर, सोमवार को इस मामले की अंतिम सुनवाई पूरी हुई, जिसके बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए 8 हजार रुपए अर्थदंड लगाया गया। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में उसे 6 माह की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के कृत्य गंभीर और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक हैं, इसलिए कठोर दंड आवश्यक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related