BREAKING : अबूझमाड़ में चल रहे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच सीएम साय का बयान, कहा- अब अपील की आवश्यकता नहीं …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : रायपुर। अबूझमाड़ में चल रहें नक्सल ऑपरेशन को लेकर आ रही बड़ी खबर के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम शुरू ही नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं. अब इसमें और अपील की आवश्यकता नहीं है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा बीते 3 दिनों से नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. जवानों के साहस को नमन करते हैं. ऑपरेशन ऑपरेशन खत्म होने पर (नक्सलियों की मौत) एडजेक्ट आंकड़े आएंगे. हम जवानों के साहस को नमन करते हैं.

 

अबूझमाड़ के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों को प्राप्त इनपुट के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. अब तक 26 नक्सली मारे जाने गए हैं. वहीं इस ऑपरेशन में रूपेश से भी बडे़ कमांडर फंसे हुए हैं.

इससे पहले छ्त्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी नक्सल मुक्त बनाने के लिए 21 अप्रैल से 11 मई तक विरोध अभियान चलाया था. 21 दिनों तक चले ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट में जवानों ने 31 नक्सली ढेर किए थे. इसके अलावा 214 माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट करने के साथ 450 IED रिकवर किए गए थे. नक्सलियों के खिलाफ इस महा अभियान में कोबरा, डीआरजी के 18 जवान घायल हुए थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related