BREAKING : बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Big relief to Bollywood star Salman Khan from Bombay High Court, know the whole matter

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में गैंगस्टर द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं अब एक्टर को एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यह राहत उन्हें उस मामले में मिली है जिसमें पत्रकार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

नहीं लगानी होगी हाजिरी –

दरअसल, सलमान खान के खिलाफ 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट के आदेश अनुसार वहां हाजिरी लगानी होती थी। लेकिन अब हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि सलमान को अंधेरी कोर्ट में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी।

FIR भी होगी रद्द –

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि सलमान के खिलाफ दर्ज FIR भी रद्द की जाए। जाहिर है कि धमकी मिलने के बाद परेशानी के दौर से गुजरने वाले सलमान के लिए यह आदेश राहत भरा है। बता दें कि 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान के खिलाफ मारपीट करने की FIR दर्ज कराई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related