BREAKING : बसपन का प्यार फ़ेम सहदेव का बॉलीवुड डेब्यू, कवर्धा और पखांजूर में होगी फिल्म की शूटिंग ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Baspan Ka Pyaar fame Sahdev’s Bollywood debut, the film will be shot in Kawardha and Pakhanjur.

सुकमा। बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना गाकर सोशल मीडिया में धूम मचाने वाले और रातो रात देश-दुनिया में सेलिब्रिटी बनने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के सहदेव दिरदो इस बार बड़े पर्दे में धूम मचाने के लिए तैयार है। बॉलीवुड फिल्म शबरी के मोहन में वे हिन्दी फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के कवर्धा और पखांजूर में फिल्माया जाएगा। शूटिंग के लिए सहदेव रवाना हो गए हैं।

पखांजूर रवाना होने से पहले कुछ पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में शबरी के मोहन फिल्म बनाने वालों ने सहदेव के मैनेजर पिंटू मानिकपुरी से संपर्क किया। जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाने के लिए सहदेव से कहा। इस पर सहदेव ने भी हामी भर दी। बॉलीवुड की इस मूवी का एक बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा जिसकी शूटिंग के लिए वे बस्तर से रवाना हो चुके है।

सहदेव ने यह भी बताया कि इससे पहले वे अजीत जोगी, संघर्ष, बस्तर बॉय जैसे अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह फिल्म पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इसका इंतजार बस्तरवासियों के साथ ही सभी को बेसब्री से इंतजार है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related