भाजपा जीत की ओर..त्रिपुरा-नगालैंड में स्पष्ट बहुमत,मेघालय में गठबंधन संभव

Date:

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं। ताजा खबर यह है कि त्रिपुरा और नगालैंड में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। भाजपा गठबंधन सरकार बना रही है। वहीं मेघायल में भाजपा ने सरकार बनाने के लिए एक बार फिर एनपीपी से बातचीत शुरू कर दी है। कुल मिलकार तीनों राज्यों में 3-0 से भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है।
अब तक के परिणाम की बड़ी बात यह है कि भाजपा पूर्वोत्तर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने लेफ्ट के साथ गठबंधन किया है, जिसे मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। 2024 के आम चुनावों में इसका असर दिखेगा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा और उसके सहयोगी दल स्पष्ट रूप से सरकार बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं मेघालय में यदि एनपीपी और भाजपा एक बार फिर साथ आते हैं तो फिर एनडीए की सरकार बना सकती है। यहां एनपीपी किंग मेकर की भूमिका में है।

नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा। वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है। इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। यानी यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related