BJP MEETING: कांग्रेस के आरोपों के जवाब और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार पर रहेगा फोकस! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP Meeting: Focus to be on countering Congress’s allegations and publicizing the government’s achievements!

 

 

BJP MEETING: भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में पार्टी नेताओं ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का मुखरता से जवाब देने और सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

साथ ही बैठक में पद्म विभूषण तीजन बाई और वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

बैठक में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने मीडिया विभाग की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने विपक्ष द्वारा नियमित परोसे जा रहे आरोपों का तथ्यों के साथ इसी तरह निरंतर पर्दाफाश करते रहने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार जिस तरह लगातार जनहित के कार्यों से इतिहास रच रही है, उसे और अधिक प्रखरता के साथ समाज तक ले जाने हम सबको निरंतर सक्रिय रहना है।

बैठक में महामंत्री अखिलेश सोनी ने हालिया कुछ घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि लाख प्रयासों के बावजूद कांग्रेस का झूठ बुरी तरह बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस जिस तरह देशद्रोही और सनातन विरोधी हो जाती है, उसकी जितनी निंदा की जाय, वह कम है।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने सम्मानपुर समेत हाल के कई घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर षड्यंत्र और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।  उन्होंने पार्टी के प्रवक्ताओं से लगातार सक्रियता के साथ इन चीजों का खुलासा करते रहने की अपेक्षा की।

इस बैठक में उपस्थित मीडिया सलाहकार पंकज झा और आर कृष्णा दास ने शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने विभाग के कार्यों और दैनिक गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में प्रदेश भाजपा के प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related